Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः रिमझिम बारिश बनी किसानो की आफत, अंकुरित हो रही फसल


संग्रामपुर /अमेठी। अक्टूबर माह का अंतिम सप्ताह किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा लेकर आया है। पक्की किसानो के धान की फसल काटकर खेतों में फैलाई गई है। ऊपर से रिमझिम बारिश के कारण ध एन अंकुरित होते जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान बहुत परेशान हो गए हैं। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के सभी गांव में लगभग 100 एकड़ से अधिक धान की फसल पकाने के बाद अनाज घर नहीं आया है अभी खेतों में ही पड़ा हुआ है। सोनारी कनू निवासी व किसान कालिका प्रसाद सिंह ने बताया कि दो बीघा धान काटकर खेतों में पड़ा हुआ है लेकिन अभी तक अनाज आने की उम्मीद नहीं है। तारापुर निवासी आनंद तिवारी ने बताया कि पशुओं के चारा के लिए मशीन से धान की फसल न क टा कर हाथ से काटा गया है लेकिन अनाज खेतों में ही पड़ा हुआ है इसमें बरसात के कारण धन अंकुरित हो रहा है। इसी प्रकार सैकड़ो किसानों को कहना है इस बार इस बरसात ने किसानों के कमर को तोड़ दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |