मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को उप-निरीक्षक भरत लाल पाण्डेय व उप निरीक्षक भारत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीरमौआ नहर पुलिया के पास सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर मोबाइल फोन पर जुआ खेल रहे 02 जुआरियों 1.महेन्द्र मौर्या पुत्र जीत नारायण मौर्या निवासी छीतपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. तारा शंकर मौर्या पुत्र जटाशंकर मौर्या निवासी हुरूआ थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0देहात पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
.jpg)