मुसाफिरखाना: गणेश एवं लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
October 26, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। शनिवार देर रात श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निजामुद्दीनपुर चैराहे पर स्थापित गणेश एवं लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं को विधिवत निजामुद्दीनपुर घाट विसर्जन किया गया। भक्तों ने जयकारों के साथ बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक पहुँचाया जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ, बच्चे और युवा शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में नृत्य करते एवं प्रसाद बाटते हुए उत्सव का आनंद लिया। उपनिरीक्षक रमेश यादव, दीवान कन्हैया यादव एवं जाबेद ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। इस मौके पर रामसजीवन यादव, राजेंद्र गुप्ता, हर्ष यादव, वीरेंद्र कुमार, शुभम, शिवम, जयलाल, आशीष विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, रोहित, सियाराम, उमाकांत सहित आदि रहे।
