Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: सुनो सरकार! नकली दवाओं का हो रहा कारोबार


जगदीशपुर/अमेठी। क्षेत्र मे नकली दवाओं का कारोबार चरम पर चल रहा है जिसके सेवन से मरीजों की हालत मे सुधार ना होकर बीमारी विकराल रूप ले लेती है वहीँ जिम्मेदार अधिकारीगण कुंभकर्णी नींद मे सो रहे हैं। विकास खंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर के आसपास खुले दर्जनों मेडिकल स्टोरो पर कमाऊ धंधा चटक रहा है आलम यह है कि नकली दवाओ का स्टाक लगाकर दवा विक्रेता मरीजों को पेटेंट दवाई बताकर नकली दवाई बेचने मे मस्त रहते हैं जिसकी मनमानी कीमत लेकर अपनी जेबे भर रहे हैं इन दवाओं को खाने के बाद मरीजों की हालत मे सुधार ना होकर जब गंभीर होने लगते हैं तो मरीज दर बदर की ठोकरे खाते रहते हैं भुक्तभोगी मरीजों ने बताया कि सरकारी अस्पताल मे चिकित्सक कुछ दवाएं सरकारी पर्चे पर लिखने के बाद दूसरे पर्चे पर कुछ दवाएं लिखकर प्राइवेट मेडिकल स्टोरो से खरीदने की बात कहते हैं हैरत की बात है कि विभागीय अधिकारी चिकित्सको को बार बार प्राइवेट दवाएं ना लिखने की हिदायत देते रहते हैं बावजूद इसके कमीशन की लालच मे यह दौर बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध मे सीएमओ डाक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि जल्द ही टीम गठित कर मेडिकल स्टोरो की जांच पडताल करके दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |