तिलोई: कप्तान साहब! निर्दोष को परेशान करती है इन्हौना पुलिस
October 26, 2025
तिलोई/अमेठी। जिले के इन्हौना थाने की पुलिस पर एक निर्दोष व्यक्ति को परेशान करने का आरोप लगा है। पीड़ित नवशाद द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में नामजद आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय, पुलिस कथित तौर पर बेकसूर युसुफ पुत्र तसलीम के घर बेवजह छापेमारी कर रही है। यह मामला करनगांव निवासी नवशाद पुत्र इसरार ने कुछ दिन पहले इन्हौना थाने में दर्ज कराया था। नवशाद के अनुसार, फैजान, खुर्शीद, नदीम सहित छह-सात अन्य लोगों ने उसे पीटा, कीमती सामान छीन लिया, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की और उसके एक लाख रुपये भी गिर गए। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए छह-सात अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, जिस युसुफ को पुलिस छापेमारी कर ढूंढ रही है, वह पूरी तरह से निर्दोष बताया जा रहा है।खुद पीड़ित नवशाद पुत्र इसरार अहमद ने युसुफ के निर्दोष होने की पुष्टि की है। पीड़ित का कहना है कि इन्हौना पुलिस नामजद लोगों से साठगांठ कर निर्दोष पर जुल्म कर रही है, जबकि उसके साथ हुई घटना में युसुफ पुत्र तसलीम का कोई कसूर नहीं है।बेकसूर युसुफ के घर इन्हौना पुलिस द्वारा बेवजह छापेमारी से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जब थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह से मीडियाकर्मियों ने इस मामले में जानकारी ली, तो उन्होंने कहा कि वे तसलीम को पाताल से खोजकर जेल भेजेंगे। मीडियाकर्मी द्वारा युसुफ के निर्दोष होने और पीड़ित के बयान का हवाला देने पर भी थानाध्यक्ष ने कहा कि कुछ भी हो, उसे जेल भेजा जाएगा।वहीं इस मामले मे क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
.jpg)