Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: गन्ना मूल्य 30 रुपये बढ़ाए जाने से किसानों में छाई खुशी की लहर! भाजपाइयों ने दिल खोलकर एक दूसरे को खिलाई मिठाइयां


शाहबाद। गन्ने का मूल्य 370 रूपए से 30 रू बढ़ाकर 400 रू कर दिए जाने पर प्रदेश के किसानों में एक तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखने को मिली । भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी का इजहार किया और गन्ना मूल्य बढ़ाने पर योगी सरकार का धन्यवाद भी दिया। आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं अथवा उनके परिवारों में अधिकतर किसान भी शामिल हैं, और गन्ने का मूल्य बढ़ाना किसान हित का ही एक अंश है। एक दूसरे को मिठाई खिलाने वालों में विवेक कुमार पांडेय, रामौतार यादव, अमित चंद्रवंशी, नरेंद्र कुमार, संजय सिंह, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, भूकन लाल, सोनू सक्सेना, रोहित कुमार सहित अनेको कार्यकर्ता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |