Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः महिला ने विरोधियों पर आग लगाने का लगाया आरोप


निंदूरा /बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के ककरहिया मजरे रैगवं गांव निवासी ऊषा देवी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके घर में आग लगा दी, जिससे नकदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।ऊषा देवी का कहना है कि रामबिलास, सुदामा, बंदना, सावित्री देवी और सोनापती सहित अन्य लोगों ने गालियां देने के बाद ईंट-पत्थर से हमला किया और फिर घर में आग लगा दी।

पीड़िता ने बताया कि उसने घटना का वीडियो और प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, थाना प्रभारी बेचू यादव ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और अब तक किसी ने औपचारिक तहरीर नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |