प्रतापगढः संदिग्ध दशा में युवती ने निगला जहर, रेफर
October 29, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के सुक्खा का पुरवा में बुधवार को दोपहर जहरखुरानी से युवती की हालत गंभीर हो गयी। चर्चा के मुताबिक युवती ने संदिग्ध दशा में जहर निगल लिया। गांव के जीत लाल कोरी की पुत्री करिश्मा 20 ने दोपहर घर में अचानक जहर निगल लिया। हालत खराब होने पर आननफानन में परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर दशा में करिश्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सगरा सुन्दरपुर चैकी इंचार्ज सुमित वर्मा का कहना है कि युवती के जहरखुरानी की सूचना मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)