Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विद्यालय में चोरी, दी तहरीर


प्रतापगढ़। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोडकर चोरी की वारदात अंजाम दी।जिले में लालगंज तहसील के रामपुर-संग्रामगढ़ ब्लाक के अर्न्तगत पूरे श्याम सिंह प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कंचन पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्तीस अक्टूबर को सुबह पौने नौ बजे वह विद्यालय पहुंची। वहां रसोईया अर्चना मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के एक कमरे का ताला बदमाशों ने तोड दिया है। बदमाशो ने कमरे मे रखा चावल व गेहूं व स्टील के बर्तन आदि चोरी कर लिये। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र भदौरिया का कहना है कि जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |