Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आरोपी के खिलाफ छेडछाड का मुकदमा दर्ज


लालगंज/प्रतापगढ़। महिला के साथ छेडछाड की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला का आरोप है कि बीती सत्ताईस अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छः बजे वह बकरी बांधने जा रही थी। इसी बीच देवरी गांव का जितेन्द्र सरोज पुत्र लल्लन सरोज वहां पहुंचा और जबरन छेडखानी करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर गाली देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |