Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः विजयादशमी पर शस्त्रपूजन एवं पथसंचलन, संघ के शताब्दी वर्ष की यादगार शुरुआत


बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रपूजन और पथसंचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विष्णु गोयल एवं पूर्व जिला संघ चालक राधेश्याम ने ध्वज एवं शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरा2न सुरेश ने संघ की सेवाओं, प्रारंभिक संघर्षों और महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए प्रेरक जीवन घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के हर क्षेत्र में सेवाएं प्रदान कर रहा है और पूरी दुनिया इसे सम्मान की दृष्टि से देख रही है।मंच संचालन प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा ने किया। इसके बाद संघ प्रार्थना की गई और माधव बस्ती में पथ संचलन का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 500 गणवेशधारी स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला संघ चालक पुरन लाल, जिलासंचालक राम वीर, नगर संघ चालक तिलक राम, जिला प्रचारक अशोक, नगर प्रचारक सर्वेश, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख प्रवीण गोयल, सुशील शर्मा, अंकुर गुप्ता, दीपक, संजय सिंह, विशाल फौजी, रजनीश तिवारी, प्रशांत, अजीत, मृत्युंजय, अभिषेक, सौरभ और मुख्य शिक्षक रमेश पाल सिंह सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |