Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः करेली में मिशन शक्ति 5.0 अभियानरू बालिकाओं को सुरक्षा-सम्मान और आत्मनिर्भरता की जानकारी


बीसलपुर। करेली थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और गांवों में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ल के नेतृत्व में एसआई कृष्ण सिंह ने डॉ. आंबेडकर सं. शिक्षा संस्थान स्कूल की छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना हिचकिचाहट तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।महिला कांस्टेबल अंजू भार्गव ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, ऑनलाइन फ्रॉड और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने और सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल्स की जानकारी दी गई। इस दौरान एसआई कृष्ण सिंह, कांस्टेबल यशवीर सिंह और निशि सिरोही भी मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |