मिर्जापुर: हत्या का आरोपित अभियुक्त गिरफ्तार
October 03, 2025
चुनार/मिर्जापुर। किशन साहनी पुत्र स्व. बुल्लू साहनी निवासी रैपुरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता की मारपीट कर हत्या करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोपी पुत्र स्व0 लालजी निवासी रैपुरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
