Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय! प्रदेश सरकार के फैसले से किसानों को मिलेगा 3000 करोड़ का लाभ


जायस/अमेठी
। प्रदेश के गन्ना किसानों को मजबूत बनाने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। गन्ना मूल्य में हुई 30 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी से लाखों किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा जनपद अमेठी  के जिला महामंत्री श्री सोनू सिंह जी के  द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई ।आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला महामंत्री सोनू सिंह ने बताया कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के हक और सम्मान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। पहले की सरकारों में जहां गन्ना किसानों का भुगतान रुका पड़ता था और चीनी मिलें बंद होने की कगार पर थीं, वहीं भाजपा सरकार ने न केवल किसानों के बकाया भुगतान को प्राथमिकता दी, बल्कि बंद पड़ी मिलों को पुनः चालू कराया, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को उनका उचित मूल्य और फसल का भरोसा मिला।उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 नई चीनी मिलों की स्थापना की गई है तथा 42 मिलों की क्षमता में वृद्धि की गई है। आज प्रदेश में कुल 122 चीनी मिलें सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, जिसके कारण गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य में हुई वृद्धि का सीधा लाभ किसानों को होगा, जिससे प्रदेश के किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का आर्थिक फायदा पहुंचेगा।कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका शरण सिंह, राम सिंह, मीडिया प्रभारी बिरेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह, संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष सिंहपुर प्रदीप श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह मंडल अध्यक्ष राजा फत्तेपुर सहित किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |