पीलीभीत। बुधवार को 128 विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नंद महाराज ने अपने अलीगंज मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर ग्राम पंचायत संडा संडिया के ग्रामीणों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके गांव में एक मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु एवं ग्रामीण जन सहयोग दे रहे हैं। मंदिर निर्माण की जानकारी पाते ही विधायक ने 11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा का स्थान नहीं होते, बल्कि समाज में आस्था, एकता और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
विधायक ने कहा, ष्मंदिरों से समाज में सद्भावना और आत्मिक ऊर्जा का प्रसार होता है। ये पवित्र स्थल समाज में भाईचारा, सौहार्द और सामूहिक समृद्धि का प्रतीक हैं।ष् उन्होंने सभी ग्रामीणों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्य बनाए रखने का आह्वान किया। स्वामी प्रवक्ता नंद महाराज पहले भी कई मंदिरों को आर्थिक सहयोग दे चुके हैं और समय-समय पर धार्मिक आयोजनों व मंदिर निर्माण कार्यों में सहायता देकर समाज में धर्म और सेवा की भावना को बढ़ावा देते रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम संडा संडिया के अनेक श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
