Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत भव्य महिला सम्मेलन सम्पन्न


गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कल “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं अध्यक्ष, महिला कल्याण निगम, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा वाजपेई ने की तथा संचालन का दायित्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती गीता सिंह ने निर्वाह किया। स्वागत भाषण श्रीमती आशा वाजपेई द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “विजन 2047 विकसित भारत” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक भारतीय नारी को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को साकार करने हेतु केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का कार्य कर दिखाया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी एवं प्राथमिकता देकर राष्ट्रनिर्माण में नारीशक्ति को सशक्त किया गया है। श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में भारत ने आत्मनिर्भरता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कृ “जब संपूर्ण विश्व संकट में था, तब भारत ने अपनी औषधियों एवं चिकित्सा सामग्री से न केवल आत्मनिर्भरता प्राप्त की, बल्कि अन्य देशों की सहायता भी की। यह प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रत्यक्ष परिणाम है।” उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएँ आज आत्मबल और स्वदेशी के संकल्प से समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक सशक्तिकरण नहीं, अपितु सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश मिश्र (मटियारी), आत्मनिर्भर भारत अभियान की संयोजिका श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, जिला मंत्री मनोज जायसवाल,प्रभात शुक्ला,अरुण मिश्रा सह मीडिया प्रभारी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं बहनें उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |