Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुरः मीडिया कार्यालय का हुआ शुभारंभ


जगदीशपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत वारिसगंज चैराहे पर मीडिया कार्यालय का शुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थानाध्यक्ष तनुज पाल थाना भाले सुल्तान ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।आपको बता दें कि रानीगंज रोड वारिसगंज चैराहे पर एक नए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कार्यालय का उद्घाटन किया गया है,जो स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता को बढ़ावा देगा।कार्यालय के संरक्षक अंकित यादव ने बताया कि यह कार्यालय स्थानीय पत्रकारों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में काम करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में सूचना और संचार को बेहतर बनाने में मदद करेगा।इस पहल का लक्ष्य स्थानीय मीडिया को मजबूत करना और सूचना के प्रसार को बेहतर बनाना है। यह कार्यालय पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जिससे वे बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे और लोगों तक समाचार पहुँचा सकेंगे।यह स्थानीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण होगा,क्योंकि यह क्षेत्र से संबंधित समाचारों और घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगा।आपको बता दें कि इस मीडिया कार्यालय का शुभारम्भ अंकित यादव संपादक की अगुवाई में किया गया।अंकित यादव ने बताया कि इस क्षेत्र में मीडिया कार्यालय खुलने से आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खबर संचार करने में आसानी होगी और हर गरीब,पीड़ितों की समस्याओं को खबर के माध्यम से उच्च अधिकारियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा जिससे हर पीड़ित की मदद शासन प्रशासन स्तर तक कराने का प्रयास किया जाएगा।वही इस मीडिया कार्यालय के शुभारम्भ पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है कही पत्रकार गण तो कही आस पास के लोग व अधिकारी गण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |