Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: दो वाहनों की टक्कर मे एक की मौत


जगदीशपुर/अमेठी। दो वाहनों की हुई टक्कर मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित इंडोरामा रेलवे क्रासिंग के निकट बीती रात घटना उस वक्त घटी जब जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव निवासी अजहर उम्र लगभग 30 वर्ष तथा इम्तियाज चार पहिया वाहन द्वारा घर जाते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी पट्टी पर जा रहे ट्रक से टकरा गया जिसमे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को वाहन से निकलवाकर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने अजहर को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा करने के उपरांत शव पोस्टमार्टम भेजकर अग्रिम विधिक कार्यवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |