नजीबाबादः जैन मंदिर में निरवाण मोक्ष महोत्सव मनाया गया
October 23, 2025
नजीबाबाद। श्री दिगम्बर जैन सरजयती व पंचायती मन्दिर में चैबीस वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के निरवाण (मोक्ष) महोत्सव कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली रूप मे मनाया गया। बताया गया कि भगवान महावीर स्वामी ने 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया था। भगवान का केवली कल 30 वर्ष का था, भगवान महावीर स्वामी के सघ में 14000 साधु 36000 साध्वी 1 लाख श्रावक 3 लाख श्राविकाए थी। जैन ग्रंथ के अनुसार (वर्तमान अवसर्पिणी काल के अतिम तीर्थंकर थे)। जैन श्रावकों श्राविकाओं ने सामूहिक निर्वाण पूजा कर लड्डू अर्पित किया। भगवान महावीर पावापुरी (बिहार) से मोक्ष पधारे थे, उनके साथ काफी दिव्या आत्माएं मोक्ष गई थी। प्रधान दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, भंडारी निशु जैन, राहुल जैन, पुनीत जैन, नमन जैन, राजीव जैन, जनेश्वर जैन, पारसनाथ जैन, अनूप जैन, मीनाक्षी जैन, रैना जैन, मंजू जैन, कुमकुम जैन, पूनम जैन, संध्या जैन, वंदना जैन, संतोष जैन, सुनीता जैन, भाविक जैन, वीर जैन, नीरज जैन, नमन जैन, ज्ञानचंद जैन सहित समाज के काफी लोग उपस्थित रहे।
