अंबेडकरनगर। जिले के जलालपुर एचडीएफसी बैंक विवादों में है। वैसे भी एचडीएफसी बैंक हर वक्त सुर्खियों में रहा है नोटबंदी के दौरान पो(सीएसडी) से जुड़े कई कर्मचारियों के खातों में नोटबंदी के बाद बिना पैन कार्ड कई-कई करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। पीड़ित मोहर्रम अली ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ लोगों को अपना संदेश दिया कि अब आपका पैसा बैंक में सुरक्षित नहीं है। कुछ दिन पहले यानी की 5 अक्टूबर 2025 को मोहर्रम अली के साथ लगभग 3 लाख का फर्जीवाड़ा होता है 2,97,257 लाख रुपए निकासी का विवाद सामने आया था। इसमें मोहर्रम अली ने साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया।
दरअसल, यह पूरा मामला जलालपुर जमालपुर वाजिदपुर गांव निवासी मोहर्रम अली पुत्र हयात मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। पीड़ित मोहर्रम अली ने बताया कि बीते रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके एच.डी.एफ.सी बैंक अकाउंट से बिना जानकारी के दो लाख सत्तानवे हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि रुपये कटने से पहले उनके मोबाइल पर ना तो कोई फोन कॉल ना कोई ओटीपी आया था। खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई उन्होंने घबराकर एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया और फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध - पोर्टल पर की गई शिकायत की रजिस्ट्रेशन आईडी पुलिस को सौंपते हुए साइबर अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर पैसों की वापसी की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
.jpg)