Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारत और पाकिस्तानी कप्तान के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल! वर्ल्ड कप मैच में बवाल


रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही, वहीं 5 विकेट लेने के लिए दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हरमनप्रीत कौर की पाकिस्तानी कप्तान से भयंकर लड़ाई हो गई.

भारत की पाकिस्तान पर 64 रनों की जीत के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की लड़ाई हो गई. वायरल वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पहले हरमनप्रीत को कुछ कहा, जिसके बाद भारतीय कप्तान ने उनका गला पकड़ लिया और धक्का भी दिया. बाद में अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया.

एबीपी लाइव ने इस वीडियो की जांच की तो पाया कि इसे एआई से जनरेट किया गया है. हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच बहस और मैदान पर लड़ाई का यह वीडियो पूरी तरह फेक है. पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का जर्सी नंबर 14 है, लेकिन वायरल वीडियो में उनका जर्सी नंबर 55 दिखाया गया. वहीं अंपायर की जर्सी का रंग लाल होता है, जबकि सामने ये वीडियो में जर्सी का रंग गहरा लाल दिखाया गया है. ऐसे कई सबूत इस वीडियो को फेक साबित करते हैं.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना टॉस के लिए बाहर आईं, तो दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. भारत की ओर से यह नो हैंडशेक पॉलिसी 2025 मेंस एशिया कप से ही चली आ रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |