कन्नौज: कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत की तीनों धरोहर को श्रद्धांजलि दी
October 31, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। कांग्रेस कार्यालय (पुराना बस स्टैण्ड) में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का शहादत दिवस, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में रहे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव की जयन्ती पर कांग्रेस नेताओं ने श्रध्दा सुमन अर्पित कर भारत की तीनों धरोहर को श्रद्धांजलि दी, इस कार्यक्रम के बाद पीसीसी सदस्य संजय पौल ने कहा आयरन लेडी स्वर्गीय इन्दिरा गाँधी ने देश की एकता,अखंडता और विकास के लिये जीवन अर्पित कर दिया, पाकिस्तान से युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाकर उसे भारत से मान्यता दी, देश के लिये कुर्बान हुईं, उन्हीं के सुरक्षा गार्डों ने उनका शरीर गोलियों से छलनी कर दिया, जन आन्दोलन फ्रन्ट के प्रदेश महासचिव विनोद दुबे ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में देश के प्रथम ग्रहमन्त्री थे, देश की आज़ादी में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे पप्पू ने कहा देश के प्रमुख स्वतन्त्रा सेनानी रहे आचार्य नरेन्द्र देव जी की भी जयन्ती है उन्हें भी हम सब साथी सादर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आशीष चैहान, शशिकांत गुप्ता, राजू खान, मेहराज वारसी, देवकीनंदन दुबे, अमोल दीक्षित, विकास मिश्रा, महेश चंद्र, दीक्षित निशांत मिश्रा, शिवम मिश्रा, नगर अध्यक्ष सौरिख सलमान खान, आशाराम यादव, माया प्रकाश शाक्य, राजू पाल, रामेश्वर दयाल कठेरिया, रानीव अग्निहोत्री, तालिब अंसारी,शोयल ख़्सन शेरा शाहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
