Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम में आयोजित जनता दरबार में 50 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, तत्काल निस्तारण के निर्देश


लखनऊ। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महापौर कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुना। 50 से अधिक नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश, जल निकासी और सीवर संबंधी समस्याएं शामिल रहीं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए उसकी रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |