Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः घर के बाहर चार्जिंग में लगा ई रिक्शा चोरी


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के एलडीए कालोनी सेक्टर सी1 में बीते दो सप्ताह पूर्व रात्रि समय घर के बाहर चार्जिंग हो रहे ई रिक्शा को चोरों ने पार कर दिया ।वाहन स्वामी ने काफी खोजबीन के बाद स्थानीय कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी1 में रहने वाले बंशीलाल के अनुसार वह बीते 17 अक्टूबर की रात्रि अपनी ई रिक्शा हमेशा की तरह घर के बाहर चार्जिंग में लगा खाना खाकर सो गए भोर पहर उठ जब बाहर देखा तो उनका रिक्शा अपने स्थान पर नहीं था जिसके अपने कालोनी में काफी तलाश किया पर रिक्शा नहीं मिला। काफी तलाशने के बाद रिक्शा मालिक ने कृष्णा नगर थाने पर पहुंच पुलिस से चोरी की लिखित शिकायत की है । कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरे फुटेज आधार पर चोर की तलाश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |