लखनऊ: ज्वैर्ल्स की दुकान से महिला ग्राहक ने उडाई दो लाख की चेन चोरी, करतूते कैमरे मे कैद
October 31, 2025
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके मे संचालित एक ज्वैर्ल्स की दुकान से महिला ग्राहक ने बीते डेढ सप्ताह पूर्व दो लाख कीमत की चेन पार कर दी। वही आरोपित महिला ग्राहक की करतूते दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर के निवासी विमल के अनुसार उनकी आशियाना थाना क्षेत्र मे कृतिका ज्वैर्ल्स नामक दुकान संचालित है। बीते 18 अक्टूबर को शाम समय एक महिला ग्राहक ने उनकी दुकान से 17.240 ग्राम 18ा की एक चेन पार कर फरार हो गई। जिसकी करतूते दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद है। वही पीडित दुकानदार का कहना था उसकी दुकान से चोरी गई चेन की वर्तमान कीमत दो लाख रूपये है। जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से शिकायत की है।
.jpg)