Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती को मनाया गया जागृति दिवस के रूप में


शाहबाद। सोमवार को शाहबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। इस दौरान बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उनको याद किया गया। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती को जागृति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सभी किसानों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव चैधरी सुनील कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, तहसील अध्यक्ष चैधरी सुंदर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, युवा तहसील अध्यक्ष नवनीत चैधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |