Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बुखार का प्रकोप! नवजात समेत चार की मौत


बीसलपुर। रसयाखानपुर गांव में बुखार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद टीम ने गांव का दौरा किया, गंदगी और नालियों के पानी की स्थिति देखी और स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं।सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया कि डेथ ऑडिट कर बिंदुवार रिपोर्ट मांगी गई है। मृतकों में सुनीता (42) पत्नी राम आसरे, इशरतउल्ला चिश्ती (77) पुत्र सलामतुल्ला, तसरुम पुत्री कौसर और नवजात पुत्र जानेआलम शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में चेकअप कर दवाएं प्रदान कीं। डा. ललिता ने बताया कि बुखार के मरीज मिले हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों के परिजन और गांव में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |