अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 30, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकास खंड शाहगढ़ में “घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन” विषय पर एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने घरेलू हिंसा से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए समाज से दहेज न लेने और न देने की अपील की। महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं कृ जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना कृ की जानकारी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान से संबंधित फोल्डर और पंपलेट वितरित कर सरकारी योजनाओं के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त, उपस्थित जनों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 कृ की जानकारी देकर व्यापक जनजागरूकता की गई। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी शाहगढ़ कमलेश कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, केस वर्कर रूचि सिंह, सुपरवाइजर रोशन लाल (चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी) तथा आउटरीच कार्यकर्ता दिनेश कुमार (जिला बाल संरक्षण इकाई अमेठी) उपस्थित रहे।
