Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 41.17 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जमुहार मुख्य रोड़ से मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तगण 1.आशीष कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी रेहटा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र व 2.बृजेश उर्फ छोटू पुत्र प्रभु नारायण निवासी बभनौली थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 41.17 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 08 लाख रूपया) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर धारा एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |