Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन! लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि


अमेठी। भारतीय जनता पार्टी, अमेठी द्वारा कल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः डाक बंगला, अमेठी से हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खिलाड़ी, व्यापारी, युवा एवं नागरिकगण एकत्र हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी जनों को “आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प दिलाया गया। इसके पश्चात “रन फॉर यूनिटी” रैली का शुभारंभ अंबेडकर तिराहा से किया गया, जो गांधी चैराहा, हनुमान मंदिर होते हुए राजर्षि तिराहा से पुनः अंबेडकर तिराहा पर संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री मयकेश्वर शरण सिंह जी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी, अमेठी के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला जी ने की।दौड़ के उपरांत विजेता बालक एवं बालिकाओं को मुख्य अतिथि श्री मयकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया।मुख्य अतिथि श्री मयकेश्वर शरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता की नींव रखी। आज का ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम उनके राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को याद करने का अवसर है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।”जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि“लौह पुरुष पटेल जी ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोया, वही आज हमारी प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से अमेठी की जनता ने एकता, देशभक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया है।”भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “रन फॉर यूनिटी” में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी,रवीन्द्र सिंह, प्रवीण सिंहएवं नागरिकगण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। सभी उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेते हुए अमेठी में “रन फॉर यूनिटी एकता की दौड़” को एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |