Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः घायल दुकानदार का चल रहा ईलाज


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के भेभौरा मजरा गोरखापुर निवासी दुकान दार रामजस वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में इलाज चल रहा है। घायल दुकानदार रामजस वर्मा की माता जी ने बताया कि गांव के बीच एक छोटी सी दुकान है जिसमें घरेलू खाद्य समान जैसी चीनी, चायपत्ती,नमक ,मशाला, सरसों तेल आदि बेचते हैं।गांव के राकेश पुत्र राम लखन समान उधार ले गये थे पैसा नहीं जमा कर रहे थे तो आज सुबह दुकान पर पर सामान लेने आई राकेश की पत्नी को उधार पैसा चुकाने के लिए कहा तो मारपीट करने लगी उसके हाथ में हंसिया थी जिससे वह मार दी जिसके कारण  मेरे लड़के से आंख के बगल मस्तक पर गहरी चोट आ गई । मैंने अपने घायल पुत्र को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां ईलाज चल रहा है।घायल ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |