Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: सपा कार्यालय पर सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की मनाई गई जयंती


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में देश के दो महान स्वतंत्रता सेनानियों और समाजवादी विचारकों सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक है। वहीं, आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी और गरीब, मजदूर तथा किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उन महान नेताओं के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की नींव रखी। सरदार वल्लभभाई पटेल ने जहां देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद के माध्यम से समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आज पार्टी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहरा रही है। इस मौके पर अरशद अहमद एडवोकेट, राम सिंह यादव (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मजदूर सभा), राकेश यादव कौहार, प्रिंस तिवारी, दीपू तिवारी, सर्वेश कुमार, विजय यादव, आत्माराम पासी, मोहम्मद अकरम, अरविंद यादव, गुंजन सिंह, महेंद्र यादव, मनीराम वर्मा समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |