संग्रामपुर: कालिकन दर्शन से शुरू हुआ उ0 प्र0 महिला आयोग सदस्य का एक दिवसीय दौरा
October 29, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार 29 अक्टूबर को अमेठी जिले में उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित था। महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा प्रतापगढ़ के रास्ते लोहिया नगर होते हुए कालिकन धाम पहुंची । कालिकन धाम में पहले से उपस्थित खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह , सीडीपीओ रूपेश कुमार,गयाबक्स सरस्वती शिशु मंदिर भवसिंहपुर के प्रबंधक सदाशिव पाण्डेय व उनका परिवार संग्रामपुर पुलिस बल ने कालिकन धाम में स्वागत किया उसके बाद आदि शक्ति मां कालिका की पूजा अर्चना कराई तत्पश्चात प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सदाशिव पाण्डेय के निज आवास पर गई वहां सदाशिव पाण्डेय इनके भाई शम्भू नाथ पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय,गुलाब पाण्डेय, रामेन्द्र नाथ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय आदि ने फूल माला लेकर शिष्टाचार भेंट की इसी दौरान महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारापुर के पूरे जरबन्धन की पीड़िता रामा वर्मा पत्नी राम केवल वर्मा ने शिकायत की बीते 22 अक्टूबर बुधवार को अपने चचेरे ससुर छोटे लाल वर्मा के पुत्र पिंटू लाल व रिंकू वर्मा ने मारपीट की थी जिसपर थाना संग्रामपुर में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी इसी से क्षुब्ध होकर आज मैं उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से मिलकर समस्या बताई जिसपर उन्होंने कार्यवाही कराने का अश्वासन दिया।थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि बीते 22 अक्टूबर बुधवार को पीड़ित महिला रामा देवी पूरे जरबन्धन मजरा तारापुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल महिला आयोग के सामने आने के बाद थाना संग्रामपुर कार्यवाही में लग गया है।
.jpg)