Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पुलिसकर्मी घायल, टूटा हाथ


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर के टीकर माफी चैकी क्षेत्र के जोगा अम्मरपुर मे आपातकालीन सेवा के लिए जा रहे डायल 112 बाइक सिपाही नितिन कुमार सिंह की बाइक फिसलने से गिर गए जिससे उनके शरीर में गहरी चोट आई उनके बाएं हाथ की हड्डियां टूटी बताई जा रही है। घायल सिपाही को चैकी टीकरमाफी के पुलिस वाहन (जीप) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। अस्पताल में पहुंचने पर  स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इलाज कक्ष ले जाकर इलाज किया जा रहा है  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह ने बताया कि डायल 112 बाइक सिपाही क्षेत्र के अम्मरपुर बाजार के पास फिसल कर गिर गया जिसका नाम नितिन सिंह है वह आज 112 फोन करने के बाद आपातकालीन सेवा पहुंचाने के लिए क्षेत्र के अम्मरपुर आया था बरसात होने के कारण सड़क पर बाइक फिसल गई जिसके कारण सिपाही घायल हो गया चोटिल सिपाही को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |