संग्रामपुर: सीएचसी मे नए डाक्टर की हुई तैनाती
October 29, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती देख अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डॉक्टर भारत श्रीवास्तव के रूप में एक नया चिकित्सक दिया। डॉ भारत श्रीवास्तव पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में स्वास्थ्य सेवाएं दे चुके । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्रभारी डॉ संतोष सिंह को लेकर तीन एलोपैथिक चिकित्सक व एक आयुष डॉक्टर तैनात हैं।
