Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: श्रद्धा और सुरक्षा के साये में संपन्न हुआ गणेश विसर्जन

 


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा से लेकर विभिन्न गांवों में गणेशोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर  क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गगनभेदी नारों, ढोल-ताशों और भजनों के बीच बप्पा को विदाई दी। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने विसर्जन के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस बल की चाक-चैबंद तैनाती रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन की तरफ से   विसर्जन घाटों पर स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था की गई। घाटों पर गोताखोरों  को तैनात रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात तक जुलूस और विसर्जन कार्यक्रम की निगरानी की। भक्तों ने परंपरागत तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया और बप्पा से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। प्रशासन के अनुसार पूरे कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ । इस मौके पर बबलू गुप्ता,विवेक गुप्ता, समाजसेवी शुभम गुप्ता के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |