Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान, 22 लोगों का हुआ चालान


शुकुलबाजार/अमेठी। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। इसी क्रम में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत यात्री कर अधिकारी व टीआई की संयुक्त टीम ने बुधवार  को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई और कुल 22 लोगों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर जाकर यह सुनिश्चित किया कि बिना हेलमेट पहने किसी भी वाहन चालक को ईंधन न दिया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और चालान की राशि भी वसूली जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने का जरिया नहीं है, बल्कि यह उनकी जान की सुरक्षा का कवच है। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों में बड़ी संख्या में मौतें और गंभीर चोटें केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। यात्री कर अधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |