Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक से टकराई कार, तीन लोगों की हुई मौत


शुकुलबाजार/अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक  में जा घुसी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शुकुल बाजार थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और शव अंदर बुरी तरह फंसे थे। क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कानपुर नगर निवासी अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल, लखनऊ निवासी विमल पांडेय पुत्र रामसुंदर और विनय दुबे पता अज्ञात के रूप में की है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और वाहन चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण बना। फिलहाल यातायात को सामान्य कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने जताया गहरा शोक। स्मृति ईरानी ने टूवीट पर लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुकुल बाजार, अमेठी के समीप हुए सड़क हादसे में तीन लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ाजनक है। उन्होंने आगे कहा कि जिला अध्यक्ष सहित स्थानीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं और भाजपा जिला अध्यक्ष लगातार संपर्क में हैं। स्मृति ईरानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |