बीसलपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में नवरात्र महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में आहुति डाली।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मकता का संदेश देने वाला आयोजन है। उन्होंने कहा कि मां की साधना और आराधना जीवन को सार्थक और सफल बनाने की प्रेरणा देती है।
