बीसलपुर। अग्रवाल समाज की कुलदेवी की वार्षिक पालकी शोभायात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा स्थल मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गोंकृबड़ा स्थल चैराहा, गोपी टॉकीज मार्ग और मुख्य बाजार से होते हुए अग्रवाल सभा भवन तक पहुंची।
शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं हाथों से पालकी को खींचते हुए चल रही थीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। समाज के लोग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे।
संस्था अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस शोभायात्रा के साथ ही महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का भी शुभारंभ हो गया है। इस दौरान राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुज मित्तल, अवधेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
