बीसलपुरः नवरात्रि पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़! भोर से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, नवदुर्गा मंदिर में गूंजे भजन
September 22, 2025
बीसलपुर। शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबा रहा। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवदुर्गा मंदिर, बड़ा दुर्गा मंदिर, छोटा दुर्गा मंदिर, जानकी रतन मंदिर, राम जानकी मंदिर, बेनीराम मंदिर, गुलेश्वर नाथ बाबा मंदिर, देवेश्वर नीलकंठ महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर सहित एक दर्जन से अधिक मंदिरों में भक्तों ने माता रानी की पूजा-अर्चना की।महिला श्रद्धालुओं ने घर-घर में कलश स्थापना कर पूजन किया। नवदुर्गा मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ा दुर्गा मंदिर को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल उर्फ निक्की की देखरेख में आकर्षक ढंग से सजाया गया।
