Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः मीना मेला आयोजित, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र


दरियाबाद/बाराबंकी। विकासखंड दरियाबाद के कंपोजिट विद्यालय जठौती कुर्मियान में मीना मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक मिश्रीलाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मेले में विज्ञान के खेल, गणित के ट्रिक, कबाड़ से जुगाड़, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ परिवेश और कानूनी जागरूकता से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। स्वच्छता प्रबंधन व पैनल चर्चा के माध्यम से प्रश्नोत्तरी कराई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन मीना मंच के सुगमकर्ता और पावर एंजिल द्वारा किया गया, जिसमें जनसमुदाय व अभिभावकों की भी उत्साही भागीदारी रही। अंत में सुगमकर्ता व तीनों पावर एंजिल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रकट करने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |