Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः सजाया गया भव्य दुर्गा पंडाल, झांकी और कीर्तन ने बांधा समा


रामनगर/बाराबंकी। नवरात्रि पर्व पर रामनगर तहसील के रानीगंज में इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य पंडाल श्रद्धा और उल्लास के साथ सजाया गया। क्षेत्रीय दुर्गा जागरण समिति के तत्वावधान में बने इस पंडाल को सीतापुर और हरदोई के कारीगरों ने तैयार किया है। 40 फीट ऊंचे पटरे और बल्ली से निर्मित विशाल पर्वत को वैष्णो देवी के स्वरूप में सजाया गया है, जिसे रंग-बिरंगी झालरों से सजाकर परिसर को आलोकित कर दिया गया।पंडाल में वैष्णो देवी दर्शन, बाढ़ गंगा झरना, पिंडी दर्शन, ज्वाला जी की ज्योति और काल भैरव दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने। हिमाचल से लाई गई ज्वाला देवी की ज्योति विशेष आकर्षण रही। नवरात्रि के दूसरे दिन रात 10रू30 बजे शानदार जवाबी कीर्तन हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश की कमलेश्वरी कंचन और कानपुर के सचदेवा शरारती ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दुर्गा जागरण समिति अध्यक्ष ज्ञानू सिंह व महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि रानीगंज में दुर्गा प्रतिमा स्थापना की परंपरा 36वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। समिति धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्योंकृजैसे गरीब कन्याओं के विवाह और नशा उन्मूलन अभियानकृमें भी सक्रिय रहती है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, अग्निशमन सिलेंडर और पानी की टंकी की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सौरभ यदुवंशी, रणधीर सिंह, सुशील तिवारी, अशोक शुक्ला, विजय शंकर दीक्षित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |