Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः जूनियर स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिन


रामसनेही घाट/बाराबंकी। बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र के सभी बेसिक शिक्षा परिषद संचालित जूनियर स्कूलों में बुधवार को मीना का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने मीना के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सहायक अध्यापिका वर्षा श्रीवास्तव ने बच्चों को विभिन्न रोचक गतिविधियों में शामिल कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि वर्तमान में मिशन शक्ति-5 संचालित है और नारी शक्ति देश के सर्वोच्च पद पर आसीन है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता को भी नारी शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की उपस्थिति पर जोर देने से ही अच्छे परिणाम हासिल होंगे। उन्होंने विद्यालय की पुस्तकालय और लैब की सराहना की और निर्देश दिया कि बच्चों को पुस्तकालय की पुस्तकें प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ही आवंटित की जाएं।इस अवसर पर विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ बनीकोडर के ब्लॉक अध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्र, एसआरपी राघवेन्द्र सिंह, राजीव कुमार साहू, नरेंद्र भार्गव, मुकेश वर्मा एवं अंकित तिवारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |