प्रतापगढः दो पर मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज
September 23, 2025
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के हण्डौर सुखानपटी गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रोंघई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बीस सितंबर की शाम करीब सात बजे उसका मानसिक विक्षिप्त पुत्र लवलेश घर के समीप स्थित मंदिर के पास गया था। आरोप है कि यहां कुलदीप पुत्र लडडू व कुन्नू शर्मा पुत्र चन्द्रपाल ने जातिसूचक गाली देते हुए उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)