Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस


लालगंज/प्रतापगढ़। अज्ञात कार की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत को लेकर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे दीनानाथ निवासी संतोष कुमार वर्मा के पिता रामनरेश वर्मा 65 बीती पन्द्रह अगस्त की शाम अपनी ससुराल हरिहरपुर कैलहा घर लौट रहे थे। गहिरी मोड़ के पास अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे रामनरेश की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक लीलापुर मनोज पाण्डेय का कहना है कि मृतक के पुत्र संतोष कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |