लखनऊ। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक दूरगामी पहल करते हुए आज अपने बॉब इ पे यूपीआई ऐप पर ड रुपी पर्सन-टू-पर्सन (पीपी) डिजिटल गिफ्टिंग सुविधा का शुभारंभ किया। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के इ-रुपी प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित, यह बैंकिंग जगत की पहली ऐसी पेशकश है जो ग्राहकों को परिवार, दोस्तों या अन्य लाभार्थियों को व्यक्तिगत, उद्देश्य-विशेष, प्रीपेड डिजिटल वाउचर उपहार देने में सक्षम बनायेगा जिससे यूपीआई भुगतान और अधिक उपयोगी और बहु-आयामी होगा जो ग्राहक जुड़ाव में वृद्धि करेगा। यह सुविधा सभी यूपीआई प्लेटफॉर्मों पर इंटर-ऑपरेबल है।
इ रुपी पी2पी डिजिटल वाउचर एक सरल, सुरक्षित और कैशलेस भुगतान समाधान है जिसका उपयोग विभिन्न श्रेणियों की वस्तुओं या सेवाओं के लिए किया जा सकता है। शुरुआत में श्फूडश् श्रेणी के लिए इसका आरंभ किया गया था, जिसमें समय-समय पर अधिक उपयोग के अनुसार श्रेणियां जोड़ी जा रही हैं, इन वाउचर को यूपीआई-भुगतान स्वीकार करने वाले मर्चेट्स पर आसानी से भुनाया जा सकता है और विशेष अवसरों के दौरान एक आदर्श उपहार विकल्प के रूप में काम में लिया जा सकता है।
ग्राहक 1 से 10,000 तक के वाउचर जारी कर सकते हैं। वाउचर गैर-हस्तांतरणीय हैं और यदि वैधता अवधि के भीतर भुनाया नहीं जाता है, तो राशि स्वचालित रूप से प्रेषक को वापस कर दी जाती है। जारी किए जा सकने वाले वाउचर की संख्या पर कोई सीमा नहीं है, जो दैनिक यूपीआई लेनदेन सीमा के अधीन है।
इस अवसर पर श्री संजय मुदालियर, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, ष्बैंकिंग उद्योग में पहले इ रुपी पी2पी डिजिटल गिफ्टिंग सुविधा की शुरुआत के साथ, बैंक ऑफ बड़ौदा यूपीआई प्लेटफॉर्म पर अभिनव, ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बना रहा है। ये डिजिटल वाउचर उपहार देने का एक सुरक्षित, निजी और समावेशी तरीका हैं। जैसे-जैसे हम यूपीआई और इ रुपी के उपयोग के क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि करते जा रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक डिजिटल एडॉप्शन के माध्यम से डिजिटल भुगतान के लाभों को जनसंख्या के एक बड़े हिस्से तक पहुंचाया जाए। यह शुरुआत ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुरूप एक बेहतर डिजिटल भुगतान इको सिस्टम के निर्माण की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रयासों को दर्शाती है।
बॉब इ पे यूपीआई भुगतान ऐप एक सुरक्षित, बाधारहित और यूजर फ्रेंडली अनुभव प्रदान करता है, जो किसी भी बैंक के बैंक खातों और रुपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करते हुए तत्काल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय यूपीआई सेवाओं की एक बड़ी शृंखला की शुरुआत के साथ अब बॉब इ पे वैश्विक हो गया है। इसमें 8 देशों अमेरिका, फ्रांस, सिंगापुर, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, भूटान और नेपाल में बाधारहित सीमा पार डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान करनाय सिंगापुर के निवासियों से विदेशी आवक प्रेषण और अनिवासी भारतीयों के लिए यूपीआई सेवाएं शामिल हैं।
.jpg)