Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण के दौरान नागरिकों को किया जागरूक


छिबरामऊ/कन्नौज। नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के वार्ड नं0 15 लोहिया नगर  और वार्ड नं0 11 इन्दिरा नगर में प्रातःकालीन हमने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान हमने लोगों को समझाया कि साफ़ सफाई हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर हम अपने घर, आँगन, गली और मोहल्ले को गंदा छोड़ देंगे।तो यह सिर्फ बदबू ही नहीं बल्कि कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन जाएगा।हमने उन्हें बताया कि कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना बेहद ज़रूरी है।

इसके लिए लोगों को दो डिब्बों में कचरा डालने की सलाह दी गई कि गीला कचरा दृ जैसे सब्ज़ियों के छिलके बचे हुए खाने की चीज़ें पत्ते आदि।(हरे डिब्बे में) सूखा कचरा  जैसे प्लास्टिक, कागज़, बोतलें, पुराने कपड़े आदि।(नीले डिब्बे)लोगों को यह भी बताया गया कि अगर कचरा सड़क पर फेंका जाएगा या खुले में जमा होगा तो मच्छर, मक्खी और जीव जंतु उसमें पनपेंगे। इससे डेंगू, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड, डायरिया जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं।हमने लोगों से अपील की कि वे कचरे को इधर उधर न फेंकें सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें और अपने घरों में साफ-सफाई रखें।

साथ ही यह भी बताया कि अगर हर व्यक्ति अपने घर के साथ साथ आसपास की सफाई रखेगा, तो पूरा नगर/शहर साफ और सुंदर बनेगा।लोगों ने हमारी बातों को ध्यान से सुना और कई लोगों ने वादा किया कि वे आगे से कचरे को अलग अलग रखेंगे और अपने मोहल्ले में सफाई का ध्यान रखेंगे इस दौरान अधिशाषी अधिकारी एवं अमरदीप प्रभारी सफाई, नन्दलाल सैनी , प्रवेश कुमार, आकाश कुमार, राजेन्द्र कुमार , सूरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |