मिर्जापुर: मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायत धनसिरिया में जन चैपाल कार्यक्रम संपन्न
September 23, 2025
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत कुड़ी व धनसिरिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के कार्यक्रम के अंतर्गत जन चैपाल का आयोजन मंगलवार को दोपहर में पंचायत भवन पर संपन्न हुआ। जन चैपाल में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन डायल 1076,112,1098 जैसे विभिन्न नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। चैपाल में दयाशंकर ओझा थाना प्रभारी राजगढ़ द्वारा उपस्थित जनसमूह को संकट के समय पुलिस सहायता हेतुकिस नंबर पर बात करना है। विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के बारे में आगे बताते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक गांव में ग्राम प्रधान,एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा बहु जैसे तमाम संगठनों को लोगों को जागरूक करने हेतु जिम्मेदारी दी गई है। जिसको आप सभी लोग अपना अपना कर्तव्य समझ कर बखूबी निभाएं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु हमारा विभाग 24 घंटे तत्पर है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए उन्हें जागरूक करना अति आवश्यक है। जिसमें आप सभी महिलाएं प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील किया। चैपाल में राजकुमार सिंह,संतोष पाठक शिक्षक एवं समाजसेवी जय सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निधि सिंह,किरण सिंह,रोजगार सेवक पूजा सिंह,रणजीत सिंह हेड कांस्टेबल,छोटे लाल यादव हेड कांस्टेबल,बृजेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक, दिनकर सिंह,आलोक कुमार सिंह,रविंद्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह कोटेदार,रामदुलारे सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।
