अमेठी: खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
September 08, 2025
अमेठी। “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत उ0नि0 प्रेमशीला सिंह प्रभारी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चैकी थाना मोहनगंज मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में शिकायतों को सुना गया तथा समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया । जिसमें 01 विवाहित जोड़ा राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गया तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया । अमेठी पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं ।
